डीएम की अध्यक्षता में एसपी की मौजूदगी तहसील बदलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ आयोजन.

डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 11 शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के सभागार में और कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।


           जिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक समस्याओं को सुनते हुए सम्बधित अधिकारियो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।


            जिलाधिकारी ने समस्त लेखपालों को प्रत्येक गांव में पांच फार्मर रजिस्ट्री बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कानूनगों का वेतन तभी आहरित होगा जब वे एक महीने में न्यूनतम 20 पक्का पैमाइश के कार्य को पूर्ण करेंगे।


          उन्होंने आईजीआरएस के सन्दर्भ में निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधा संवाद करें तथा मौके पर जाकर कार्रवाई करने के साथ ही जिओ टैग फोटो भी लगाये। कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

उन्होंने लेखपालों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के प्राप्त सभी आवेदनों की रिपोर्ट दो दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने हीट वेव के दृष्टिगत फरियादियों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को बचाव करने के निर्देश दिये।


           जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन योजनार्न्तगत जिन परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नही है वहां भूमि हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कराये। सभी लेखपाल इसकी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें।


         उन्होंने लेखपालों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को गति देने तथा धारा 24 के ऐसे मामले जिनमें पैमाईश होना है, 31 जून तक पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये और कहा कि जमीन के संबंध में पैमाइश निष्पक्ष होनी चाहिए।
            उन्होंने कहा कि सभी कानूनगों एक महीने में 40 पैमाइश करें, हर गांव में न्यूनतम 5 फार्मर रजिस्ट्री किए जाएं, वरासत के मामले बिना पूर्ण साक्ष्य के निरस्त नहीं किए जाएं। कानूनगो राम विशाल पटेल को वरासत की धाराओं के संबंध में गहन और अच्छी जानकारी पर जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वरासत के मामलों में संवेदनशीलता बरती जाए, निर्विवाद वरासत के मामले निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण कराएं जाए।


            इस दौरान तहसील बदलापुर में 125 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसी प्रकार तहसील सदर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में 69 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


               इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतों को सुना गया और कहा गया कि शासन की मंशा के अनुरुप ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

  • Related Posts

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    हाईस्कूल में वर्षा यादव और इंटरमीडिएट में अंशिका यादव बनीं स्कूल टॉपर जौनपुर – सिरकोनी क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज,…

    Continue reading
    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान, आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल जौनपुर- जिले में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरस्वती निकेतन इण्टर कॉलेज, में मेधावियों ने लहराया परचम

    गर्मी का कहर जारी, जनजीवन बेहाल

    पतौरा गांव में दबंगों का कहर: महिला से मारपीट, वीडियो वायरल

    उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू

    खरीफ 2026: जौनपुर में किसानों को मुफ्त बीज मिनी किट व अनुदान पर बीज उपलब्ध

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवश्यक सूचना