मुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारीगण


सीएम ने समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी समेत राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले।

उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अवगत कराया जिस पर उन्होंने समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ला, महामंत्री नन्दकिशोर सिंह, अध्यक्ष पूर्वांचल विश्वविद्यालय, संगठन मंत्री रमेश यादव महामंत्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया।

इस दौरान विश्वविद्यालय कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी जहां अवकाश, नकदीकरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, संविदा/ तदर्थ कर्मचारियों के विनियमित किए जाने और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में उपस्थित होने हेतु निवेदन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द समय देने का आश्वासन दिया।


मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

कर्मचारियों यह मुलाकात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल है जो उनके अधिकारों और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सभी कर्मचारियों को इस सकारात्मक विकास का स्वागत करना चाहिए और विश्वास रखना चाहिये कि सरकार हमारी समस्याओं के समाधान के लिये तत्पर है।


  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह