सेना के जवानों के सम्मान में रविवार को जफराबाद में निकाली गई तिरंगा यात्रा

हमें भारतीय सेनाओं के पराक्रम पर गर्व है – पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल।

जौनपुर /जफराबाद– कश्मीर के पहलगाम घटना के बाद केन्द्र सरकार द्वारा आतंकवादियों के सफाया हेतु चलाये गये आपरेशन सिन्दूर के सफल होने एवं मां भारती के वीर जवानों के पराक्रम के सम्मान में रविवार को देर शाम नगर पंचायत जफराबाद के पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल के नेतृत्व में शौर्य भारत तिरंगा यात्रा निकाली गई।

उक्त तिरंगा यात्रा जफराबाद-धर्मापुर तिराहा से शुरू होकर जफराबाद मुख्य बाजार होते हुए रसूलाबाद स्थित शीतला माता मंदिर के पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस शौर्य तिरंगा यात्रा में नगर पंचायत जफराबाद एवं आसपास के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया और भारत मां के जयकारे लगाये।

लोग हाथों में तिरंगा लिए जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल ने कहा कि पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों एवं उनके आकाओं को सबक सिखाने वाली भारतीय सेना के शौर्य व उनके सम्मान यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

हम सभी भारतवासियों को सेना के शौर्य व पराक्रम पर गर्व है।

इस अवसर शिवम बरनवाल, राजेश गुप्ता, किशन बरनवाल, सुजीत माली, चन्द्रशेखर सरोज पूर्व सभासद, संजय शर्मा, बृजनन्दन स्वरूप, गुलाब चन्द मधुकर माली, रौनक बरनवाल, राजकेशर एडवोकेट, अरविन्द, प्रदीप सेठ, सोनू, सुग्गुन अग्रहरि, रौनक बरनवाल, अंकुश मोदनवाल, अनिल गिरी, तारामाली, अजय मौर्य, अप्पू मिश्रा दीपांशु बरनवाल सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह