डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर 20 मई, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण, पैथोलॉजी कक्ष आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए पूछा कि अस्पताल में बाहर की दवा लिखी जाती है कि नहीं, जिस पर मरीजों के द्वारा बताया गया कि बाहर की दवा नहीं लिखी जाती है।


पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि आज अभी तक कुल 155 जांच की गई है। उन्होंने मरीजों से अस्पताल के द्वारा प्रदान कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि बाहर की दवा न लिखी जाए।

अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए तथा चिकित्सक समय से अस्पताल में उपस्थित रहे।


इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा0 संजय दुबे, फार्मासिस्ट लकी शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह