कंपोजिट विद्यालय रन्नो में शासन के निर्देश के क्रम में समर कैंप का हुआ भव्य उद्घाटन

जौनपुर)- कंपोजिट विद्यालय रन्नो में शासन के निर्देश के क्रम में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलन कर समर कैंप का उद्घाटन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा स्वागत गीत तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा समर कैंप की विभिन्न गतिविधियों का भी शुभारंभ हुआ।


           बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में समर कैंप की उपादेयता के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि समर कैंप बच्चों के अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने तथा उनके अंदर की अभिरुचियों तथा विभिन्न कला एवं कौशल के विकास के लिए बहुत प्रभावी होते हैं, इस तरह की गतिविधियों से बच्चों के अंदर अभिरुचियों एवं कौशलों का विकास होता है।


          कंपोजिट विद्यालय रन्नो की इस पहल पर समस्त विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने सभी स्टाफ और बच्चों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव द्वारा समर कैंप की दस जून तक की कार्य योजना प्रस्तुत की गई।


      इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मनोज उपाध्याय, ए आर पी मडियाहूं  अखिलेश यादव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष  बंग बहादुर यादव,  मदन लाल यादव, विनीता यादव, जाहिरा बेगम, के के सिंह, ओम प्रकाश यादव, सरिता यादव, आलोक कुमार, आशीष दूबे, राहुल, समस्त रसोईयां, बच्चे तथा अभिभावक उपस्थित रहे।


          संचालन प्रदीप कुमार ने किया तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    मणिकर्णिका घाट पर हुआ अंतिम संस्कार खेतासराय/ जौनपुर-खुटहन विकास खंड के मरहट ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान सुमन सिंह का रविवार को वाराणसी में…

    Continue reading
    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर-प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनपद जौनपुर में 1 जून से 30 जून तक “खेत बचाओ अभियान” चलाया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल को भावभीनी विदाई

    आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी – डीएम