डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस के अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी किसानों को दी गई।


          जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने किसानों को ढैचे की खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने बताया कि ढैचे की बुआई से मृदा संरचना में सुधार होता है जिससे आगामी फसल के उत्पादन में बृद्धि होती है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री का लाभ बताते हुए कहा कि जनपद के समस्त किसान अपनी किसान आईडी अनिवार्य रूप से बनवा ले क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान ही प्राप्त कर सकेंगे, गांवो में कैम्प आयोजित कर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाए।


        उन्होंने कहा कि किसान दिवस आयोजित करने का उददेश्य है कि किसानों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाए और उनसे जुडी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए।
        कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया।  


        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप निदेशक कृषि हिमान्शु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, कृषि वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. आरके सिंह, उद्यान अधिकारी डा0 सीमा सिंह राणा सहित अन्य अधिकारीगण और किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती