डीएम की अध्यक्षता और एसपी डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में विद्युत विभाग संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ की उपस्थिति में विद्युत विभाग संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई ।


बैठक में जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और सहयोगी वितरण कंपनियों द्वारा विद्युत वितरण संबंधी कार्य कराया जा रहा है, जिसके क्रम में शासन द्वारा बढ़ते वित्तीय भार तथा राजस्व घाटे के कारण विद्युत विभाग के क्षेत्र में कतिपय सुधार किए जाने हैं।


विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारियों में संभावित रोष तथा असंतोष के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न न होने पाए, इसके संदर्भ में सभी विभागों को आपसी समन्वय कर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए तथा सख्त निर्देश दिए कि इसका इमरजेंसी सेवाओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए, इसके संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली जाए।

साथ ही उन्होंने अन्य विभागों के अधिशासी अभियंताओें, आईटीआई प्रशिक्षुओं आदि को प्रशिक्षण देने, चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा अब तक की गई तैयारी के संबंध में एससी विद्युत से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने भी उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामअक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न