संस्कार भारती अपने मूल को जीवन्त करने का कार्य करती रही है: डा. तेज सिंह



जौनपुर। जनपद की सांस्कृतिक एवं साहित्य क्षेत्र की अग्रणी संस्था संस्कार भारती जौनपुर द्वारा 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारम्भ बीआरपी इंटर कालेज के सभागार में हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम नटराज पूजन एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सरस्वती वन्दना एवं संस्कार भारती ध्येय गीत की प्रस्तुति के उपरान्त ऋषि जी ने अतिथि परिचय कराया।उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ तेज सिंह ने संस्कार भारती के प्रयासों की प्रशंसा किया। साथ ही कहा कि संस्कार भारती अपने मूल को जीवंत करने का कार्य कला एवं साहित्य के माध्यम से करती आ रही है जो बहुत ही सराहनीय है।
संस्कार भारती काशी प्रान्त के महामंत्री सुजीत जी ने संस्कार भारती के उद्देश्यों से लोगों का मार्गदर्शन किया। साथ ही कहा कि संस्कार भारती का उद्देश्य कला के विविध आयामों के माध्यम से नई पीढ़ी को परिचित कराना व समाज को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करना है। इस वर्ष बिरजू महाराज कथक संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश व संस्कार भारती जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय कथक कार्यशाला साथ ही राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ व संस्कार भारती जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20 दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का आयोजन बीआरपी इण्टर कालेज में प्रारम्भ हुआ। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
संस्कार भारती जौनपुर के संरक्षक डॉ अरुण मिश्रा ने कहा कि नई पीढ़ी के व्यक्तित्व विकास में कार्यशाला का महत्वपूर्ण स्थान है। साथ ही आग्रह किया कि अभिभावक मोबाइल का उपयोग स्वयं भी कम करें और अपने बच्चों को विषय से संबंधित कार्यों हेतु प्रयोग करने को दें। कला आनंद प्रदान करती है।
कथक कार्यशाला की प्रशिक्षिका वसुधा जी ने बच्चों को कथक के प्रारंभिक चरण की जानकारी दिया। चित्रकला कार्यशाला के प्रशिक्षक रविकान्त जी ने प्रशिक्षुओं को कला से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान किया।
इस अवसर पर राजकमल जी, मनीष अस्थाना, आशीष श्रीवास्तव, बालकृष्ण साहू, आलोक रंजन, सुप्रतीक गुप्ता, मयंक नारायण, राजेश किशोर, राजेश अग्रहरि, अजय साहू, अवधेश श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, सुषमा गुप्ता, आकाश सेठ, अरुण केशरी, विष्णु गौण, नरेंद्र पाठक, अतुल सिंह, रोहित राव सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ऋषि श्रीवास्तव ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न