नशा मुक्ति पर चलाया जाए व्यापक अभियान – जिलाधिकारी


जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में एनकोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
          बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत निगरानी रखी जाए। सार्वजनिक एवं दूरस्थ स्थानों पर जहां ड्रग्स की बिक्री की संभावना हो, वहां नियमित पेट्रोलिंग की जाए। अस्पतालों, विद्यालयों, रेलवे, बस स्टेशनों के आसपास के दुकानों पर दोहरा की चेकिंग की जाए। दोहरा की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रवर्तन की कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति पर व्यापक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए।
         इस अवसर पर एसपी सिटी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी बदलापुर, क्षेत्राधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न