डीएम की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा- 2025 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई।


              संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 01 जून 2025 को दो चरणों में आयोजित होना है, यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, प्रथम पाली पूर्वाह्न 09 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद के 27 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।  


              जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक को लेकर किसी भी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए, सम्बंधित अधिकारी इसका विशेष ध्यान रखे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शूचितापूर्ण तथा नकलविहीन ढंग से संपन्न कराया जाए। नियमानुसार परीक्षा संपन्न कराई जाए।

जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे परीक्षा केंद्रों पर ससमय उपस्थित रहेंगे।


            इस अवसर पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां