कृषि लागत घटाने एवं उपज बढ़ाने में प्रसार की अहम भूमिका


जिला कृषक सलाहकार समिति की बैठक में हुई जनपद कृषि कार्य योजना पर चर्चा
जौनपुर 28 मई, 2025 (सू0वि0)- कृषि भवन सभागार में आत्मा योजना अंतर्गत गठित जिला कृषक सलाहकार समिति सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक बुधवार को कृषि भवन सभागार में संपन्न हुई।
           इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डा0 रमेश चंद्र यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभ है, कृषि एवं किसानों के बीच विकास का प्रसार सबसे अहम भूमिका है। सरकार की कोशिश है कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी संस्थान एक साथ मिलजुल कर कार्य करें तो कृषि क्षेत्र में जरूर विकास होगा। उन्होंने जनपद कृषि कार्य योजना प्रस्तुत किया, जिसमें अंतराज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए पांच कृषक प्रति ब्लॉक 7 दिन, राज्य के अंदर प्रशिक्षण 16 कृषक प्रति ब्लॉक पाच दिन, आवासीय प्रशिक्षण एवं जिले में ग्राम स्तर पर 220 कृषक प्रति ब्लॉक 2 दिन एवं 10 युवक कृषक प्रति ब्लाक एक दिवसीय कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। क्लस्टर प्रदर्शन 0.4 हेक्टेयर के लिए 1680 प्रदर्शन कृषि विभाग तथा सहयोगी विभागों को जैसे उद्यान को 168,पशुपालन को 168, मत्स्य विभाग को 104, कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा एवं अमहित को 200-200 प्रदर्शन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है,उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हेतु कृषको का भ्रमण के लिए  अंतराज्यीय कृषक भ्रमण तीन कृषक प्रति ब्लॉक 7 दिन के लिए राज्य के अंदर 16 कृषक प्रति ब्लॉक 5 दिन के लिए एवं जिले के अंदर भ्रमण के लिए 60 कृषक प्रति ब्लाक एक दिन के लिए लक्ष्य रखा गया है। कृषकों  की क्षमता विकास के लिए 10 समूह प्रति ब्लॉक, सीड मनी में तीन समूह प्रति ब्लॉक एवं फूड सिक्योरिटी ग्रुप महिला दो समूह प्रति ब्लॉक की कार्य योजना तैयार की गई है। सर्वश्रेष्ठ कृषक पुरस्कार हेतु पांच कृषक प्रति ब्लॉक तथा जिले स्तर पर 32 कृषकों को सम्मानित करने की कार्ययोजना तैयार की गई है। समिति के सदस्यों द्वारा कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए अनुमोदित किया गया।
            इस मौके पर विनय मिश्र, मिथिलेश सिंह, संजय पाठक, आनंद सिंह, रजनीश सिंह, रामदुलार सिंह, रघुनाथ यादव आदि समिति के सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न