वैज्ञानिक विधि से उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाए किसान

वैज्ञानिक विधि से उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाए किसान

जौनपुर 01 जून, 2025 (सू0वि0)- भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जनपद में 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वज्ञानिको तथा कृषि एवं एलाइड अधिकारियो की सहभागिता सुनिश्चित कराकर उन्नति खेती की तकनीकियों तथा योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य चल रहा हैं ।
इसी श्रंखला में रविवार को अकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर की ग्राम पंचायतो भटेवरा, बसरवा एवं अमारा में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पहले प्रमाणित बीज का उपयोग, बीज शोधन कर फसल की बुवाई करना,खेत की तैयारी, अधिक फसल उत्पादन की तकनीक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री प्राकृतिक खेती आदि विषय पर किसानों को जानकारी दी गई।


जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने मृदा परीक्षण, बीज शोधन, मृदा शोधन, खरीफ फसलों की सुरक्षा की जानकारी दिया।


गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने बताया कि सरकार मृदा की उर्वरता को बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान पर ढैचा बीज उपलब्ध करा रही है जो सभी राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध है इसकी बुआई करके 45 दिन बाद मृदा में पलट देने से 70 से 80 किग्रा प्रति हेक्टेयर नाइट्रोजन मृदा को प्राप्त होती है जिससे मृदा में जीवाश्म की मात्रा बढ़ने से मृदा की संरचना में सुधार होने से उत्पादन में बृद्धि होती है, उन्होंने धान की सीधी बुआई, मक्का एवं अरहर की मेड़ पर बुआई की तकनीकी तथा वेहतर उत्पादन के लिए प्रति हेक्टेयर 2 कुन्तल जिप्सम के प्रयोग का सुझाव दिया।
कृषि वैज्ञानिक डा. राजीव सिंह द्वारा किसानों को फसल बुवाई के पहले कृषकों को प्रमाणित एवं गुणवत्ता युक्त बीजों का चुनाव, संतुलित उर्वरकों प्रयोग, भूमि शोधन हेतु ट्राइकोडर्मा का उपयोग आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक किसानों को उपलब्ध कराई गई।


उद्यान निरीक्षक सत्यभान सिंह द्वारा कृषि सिंचाई योजना, फलों, फूलों एवं सब्जियों की उन्नति शील खेती की जानकारी दी गई।


इस मौके पर प्रधान भानू प्रताप सिंह, राकेश कुमार, शिवनाथ मौर्य, एडीओ एजी. ओमप्रकाश सिंह, बीटीएम प्रमोद उपाध्याय, सुधाकर वर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, क्षितिज कान्त पांडेय, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह आदि कृषक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न