जौनपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को लेकर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर : जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में गंगा दशहरा, बकरीद और अन्य त्योहारों/कार्यक्रमों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बकरीद के अवसर पर सभी ईदगाहों की साफ-सफाई कराया जाए।
जनपद में वर्ड फ्लू के दृष्टिगत कही भी खुले में मांस की बिक्री नही की जाएगी, इसके लिए उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी मांस की बिक्री करने वालों के साथ बैठक अवश्य कर लें।
जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद के अवसर पर किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। तयशुदा स्थानों पर ही कुर्बानी की अनुमति होगी। अगर तय स्थानों के बाहर कुर्बानी की जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुर्बानी के उपरांत अपशिष्ट निस्तारण की सुनियोजित व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि नमाज परंपरागत स्थलों पर ही की जाए और सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी।
जिलाधिकारी ने गंगा दशहरा के अवसर पर 4 जून को स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू करने के भी निर्देश दिये।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी से बढ-चढ कर प्रतिभाग करने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्धारित स्थान पर ही योग किया जाए, कोई भी व्यक्ति सड़क पर योग नही करेगा। गंगा दशहरा के दृष्टिगत मन्दिरों की सफाई कराने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी ने गोमती नदी में जलकुम्भी की सफाई कराने के निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिये गये।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह को निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी अस्पातालों में आवश्यक दवाईयां और चिकित्सक और एम्बुलेंस उपलब्ध रहे।
पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है, पूर्व के भांति इस बार भी शान्तिपूर्वक त्योहार सम्पन्न कराये जायेंगे। उन्होने बताया कि गोकशी में लिप्त अपराधियों पर अभियान चलाये जा रहे है जिसके लिए उन्होने शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि पुरानी परम्परा से हटकर कोई नयी परम्परा शुरू नही की जाएगी।
इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण और समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न