डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में बैठक हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।


जिलाधिकारी द्वारा 21 जून को शाही किले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम को सफल बनाए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 कमल द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम है “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” इस वर्ष 15 जून से 20 जून तक योग सप्ताह मनाया जाना है, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतो, विद्यालयों, सरोवर के किनारे सहित अन्य स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योग सप्ताह में दिव्यांगों के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, कार्यस्थल पर मनरेगा के श्रमिक भी योगा करेंगे, इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत गर्भवती महिलाओं, कामकाजी महिलाओं के लिए भी योग कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है।


जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्हें इस कार्यक्रम में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्त स्कूलों, कॉलेजों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में, नदियों के किनारे योगाभ्यास कराया जाए।


इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, क्षेत्रीय होम्योपैथिक अधिकारी मनीषा अवस्थी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, मेडिकल ऑफिसर गौराबादशाहपुर विमल सेठ, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां