सर्पमित्र मुरलीधर हौसला के स्वास्थ्य में आया सुधारशुभचिन्तकों व परिजनों के चेहरे पर छायी खुशी



जौनपुर। जनपद के नौपेड़वा निवासी सर्पमित्र मुरलीधर हौसला के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। हालांकि उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिये गुरूवार सुबह तक चिकित्सक की देख—रेख में रखा जायेगा। मुरलीधर हौसला आज सुबह वार्तालाप के दौरान बताया कि ईश्वर की कृपा एवं देश भर के समर्थकों के दुवाओं और वरिष्ठ चिकित्सक की देख—रेख का परिणाम है कि बड़ी घटना होने पर भी जान बच गयी।


बता दें कि बीते मंगलवार की सुबह रेस्क्यू के पूर्व कोबरा सांप से स्थानीय लोगों ने छेड़छाड़ की थी जिससे वह जाल में बुरी तरह फंस गया था। बहुत ही गुस्से में था। जरा सी असावधानी होने पर कोबरा सांप ने डस लिया था। हमारी चार पहिया वाहन मौके पर स्टार्ट नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों के दो पहिया वाहन से 40 मिनट में निजी चिकित्सालय में पहुंचने पर चक्कर आने पर हम बेहोश हो गये थे। 24 घंटे बीतने के बाद 15 एंटीवेनम इंजेक्शन लगाने के बाद भी शरीर के दाहिने हाथ में सर्पदंश के काटे स्थान पर हाथ में सूजन के साथ सिरदर्द अभी भी होने लगा।

उन्होंने सोशल मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह हम बेजुबान जीवों को बचाते हैं। सांप को क्या पता कि हम बचाने आए हैं।

मौका मिलते ही डस लिया। लोगों को सावधान सतर्क रहने की बात करते हुए कहा कि झाड़—फूंक के चक्कर में कदापि न पड़े। सांप के काटने पर तुरंत जिला चिकित्सालय या जहां एंटीवेनम इंजेक्शन मौजूद हो, मरीज़ को वहीं ले जायं। आज समय से पहुंचने पर हमारी जान बचाई गई है।


ज्ञात हो कि अपने सोशल मीडिया पेज पर भी सर्प पकड़ने के दौरान सर्पदंश होने पर कैसे बचा जाय, समाज के लोगों को जागरुक करने का पूरा प्रयास मुरलीधर हौसला करते रहते हैं।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर जब मुरलीधर पेज के माध्यम से लोगों को पता चला कि उन्हें एक जहरीले सांप ने काट लिया है। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाखों प्रशंसकों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की दुवाओं के साथ ईश्वर से प्रार्थना की थी। सर्पमित्र मुरलीधर जी हमेशा बेसहारा परिवार, गरीबों, बुजुर्गों की मदद बेजुबान जानवरों की सेवा रक्षा कार्य के लिए चर्चित हैं। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य के साथ टीम के लोग जनप्रतिनिधि, प्रशंसक भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न