सर्पदंश पर झाड-फूँक कराने में समय नष्ट न करें, पीड़ित को तत्काल ले जाएं अस्पताल – जिलाधिकारी

सर्पदंश से मृत्यु पर अवश्य कराये पोस्टमार्टम – जिलाधिकारी

जौनपुर – आज जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विगत दिनों सर्पदंश से पीड़ित होने के पश्चात चिकित्सकीय उपचार से स्वस्थ हुए वन्य जीव प्रेमी मुरली का कुशलक्षेम पूछते हुए आम जनमानस में जन जागरूकता हेतु तथा सांपों के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस दौरान मुरली द्वारा अवगत कराया गया कि उनका कार्य प्रकृति के साथ समन्वय करते हुए सांपों को पकड़ने तथा सुरक्षित स्थान पर छोड़ना है और सांपों को पर्यावरण की गोद में विचरण कराने का कार्य करते हैं।


इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि मनुष्य के अस्तित्व के साथ ही वन्य जीव जंतुओं का अस्तित्व भी अति आवश्यक है।

शासन ने सर्पदंश के विषय को आपदा से जोड़ा है, जिससे सर्पदंश से पीड़ित या असामयिक मृत्यु को प्राप्त करने वाले लोगों के परिजन को आर्थिक लाभ दिया जा सके, इसमें 4 लाख रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने सभी से अपील है कि सांप काटने पर झाड-फूँक कराने में समय नष्ट न करें अपितु पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाएं जहाँ उचित उपचार कर उसके जीवन की रक्षा की जा सके। सर्पदंश से मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम अवश्य कराएं।


जिलाधिकारी ने बताया कि जीव जंतुओं की रक्षा तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से मुरली द्वारा प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता का कार्य किया जाता है जिसकी सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह