पीयू रोजगार मेले के दूसरे दिन भी बना अवसरों का उत्सव

जॉब फेयर के बाद विद्यार्थियों में दिखा आत्मविश्वास

यूजी के विद्यार्थी बोले, पीजी यहीं से करने की है इच्छा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित रोजगार मेला-2025 का दूसरा दिन शुक्रवार को भी उम्मीदों की उड़ान, उत्साह की बयार और अवसरों की बहार लेकर आया।

विश्वविद्यालय परिसर के फार्मेसी विभाग में आयोजित इस रोजगार मेले ने आज न केवल छात्रों को करियर की नई दिशा दी, बल्कि पूर्वांचल की प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जोड़ने का सेतु भी रचा। कंपनी के सामने विद्यार्थियों ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ सवालों का जवाब दिया। शुक्रवार को तकरीबन 300 से भी अधिक विद्यार्थी साक्षात्कार के लिए आए।

सुदूर गांवों से लेकर विकसित नगरों तक के दर्जनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं आज रोजगार की इस सुनहरी मंज़िल की ओर कदम बढ़ाते दिखे। टी.डी. कॉलेज, राज कॉलेज, मोहम्मद हसन पी.जी. कॉलेज, गलगोटियास यूनिवर्सिटी, कुटीर पी.जी. कॉलेज, नागरिक डिग्री कॉलेज समेत कई संस्थानों से आए छात्रों ने पूरे मनोयोग से साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। जैसे फूलों से सजी वाटिका में भौरों की गूंज होती है, वैसे ही विश्वविद्यालय परिसर युवा ऊर्जा से गूंज उठा।

प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों से सीधे संवाद किया और उनकी प्रतिभा एवं कौशल का मूल्यांकन किया। छात्रों के हौसले, व्यक्तित्व और दक्षता ने कंपनियों को प्रभावित किया। विश्वविद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, शांत शैक्षणिक वातावरण और अनुशासित प्रक्रिया को देखकर प्रतिभागी छात्रों ने इसे “आदर्श शिक्षण संस्थान” की संज्ञा दी।

 रोजगार मेले में हिस्सा ले रहे कई छात्रों ने कहा कि वे अब स्नातकोत्तर की शिक्षा पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ही लेना चाहेंगे। जहां एक ओर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर बनकर युवा मनों को संस्कारित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर यह रोजगार के अवसरों की भूमि बन चुका है।

जॉब फेयर को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से कराने में  केंद्रीय प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार उप समन्वयक सुशील कुमार, डॉ नीतेश कुमार, दीप सिंह, जया शुक्ला, श्यामजी त्रिपाठी समेत टीम के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Oplus_0
  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न