डीएम की अध्यक्षता में योग दिवस, जल संचयन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में योग दिवस, जल संचयन समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 15 जून से 21 जून 2025 तक योग सप्ताह मनाए जाने के संबंध में सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि 15 जून से योग सप्ताह का शुभारंभ होगा। जिसमें 15 जून से 21 जून के बीच विभिन्न तिथियों पर स्कूल, कॉलेज, महाविद्यालय आदि में योग सत्र का आयोजन होगा तथा विभिन्न प्रतियोगिताओ का भी आयोजन भी होगा, इसके साथ ही सांस्कृतिक स्थलों, ऐतिहासिक स्थलों पर भी योग सत्रों का आयोजन होगा, दिव्यांगजनों तथा महिलाओं के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। समस्त कार्यालय में वाई ब्रेक योगा का आयोजन होगा और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।


पीली नदी के जीर्णोद्धार के संबंध में उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर इस कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाए तथा जल संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाए, सभी से अपील किया कि स्वेच्छा से श्रमदान में सहयोग करें, अमृत सरोवर के माध्यम से जल संरक्षण पर बल देने हेतु निर्देशित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर, 20 अप्रैल — जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों…

    Continue reading
    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू एवं गर्म हवाओं से बचाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं