रचना विशेष विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिये योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित



जौनपुर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तैयारी के क्रम में रचना विशेष विद्यालय बल्लोच टोला रासमण्डल में दिव्यांग बच्चों के लिए डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह की देख—रेख में योग प्रशिक्षण शिविर लगा जहां डॉ. राज यादव योग प्रशिक्षिक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा, जगदीश यादव योग प्रशिक्षिक राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कजगांव एवं योग प्रशिक्षिका वन्दना ने बच्चों सहित समस्त स्टाफ को योगदिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास करवाया।


इस मौके पर योग प्रशिक्षिक डॉ. राज यादव ने कहा कि अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल रखने के हम सभी लोगों को नियमित रूप से योगासनों एवं प्राणायामों का अभ्यास करना चाहिये, क्योंकि योग हमारी तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।

यह एनर्जी के लेवल को बढ़ाने और शरीर को ज्यादा एक्टिव बनाने में मदद करता है। यह ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है और इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। अस्थमा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।


इस अवसर पर प्रबन्धक नसीम अख्तर, प्रधानाचार्य गौतम चन्द्र, वरिष्ठ प्रवक्ता सचिन यादव, डा. संतोष सिंह, विशेष शिक्षक रवि रंजन, जितेन्द्र कुमार, होरेन्द्र मौर्य, लाल साहब यादव, नीरज तिवारी, बबिता सिंह, बेबी, रश्मि, अब्बास जैदी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
002

Oplus_0

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती