मनबढ़ों ने बैंक प्रबन्धक के साथ की मारपीट


सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के बन्दीपुर स्कूल के पास सोमवार की देर रात्रि रास्ता अवरूद्ध किये मनबढ़ों से बैंक मैनेजर को रास्ता मांगना भारी पड़ गया। मनबढ़ों ने उन्हें गाली गलौज देते हुए पीट दिया। बैंक मैनेजर द्वारा मंगलवार को थाने पर तहरीर दी गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मालूम हो कि सुरहूरपुर ढेलवारी गांव निवासी गौरव दूबे जो आजमगढ़ जनपद के इंडियन बैंक की मेहनाजपुर शाखा में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, सोमवार की देर रात्रि वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सिरकोनी के बन्दीपुर स्कूल के पास पहुंचे थे। रास्ते में कुछ मनबढों ने रास्ते में अपनी स्विफ्ट कार लगा रखी थे। मैनेजर गौरव दूबे ने हार्न बजाकर उनसे रास्ता मांगा। गौरव द्वारा रास्ता मांगना उन मनबढ़ों को नागवार लगा और उन लोगों ने बैंक मैनेजर गौरव दूबे को पीट दिया। गौरव ने इसकी तहरीर मंगलवार को जलालपुर थाने पर दे रही है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी जलालपुर का कहना है कि सादीपुर गांव निवासी आनन्द, कल्लू सहित 4—5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आवश्यक कार्यवाही की भी जा रही है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न