इण्डो—नेपाल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जौनपुर के 7 खिलाड़ी गये नेपाल


जौनपुर। 27 से 30 जून को नेपाल में होने वाले ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जौनपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। पिछले माह मथुरा में 27 से 29 मई को आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड व सिल्वर मेडल प्राप्त किया था, वही खिलाड़ी नेपाल जा रहे हैं। बुधवार को ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, अपर जिलाधिकारी राम अक्षबर चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर अपने कार्यक्रम से अवगत कराया। प्रशिक्षक संजीव साहू ने बताया कि ये खिलाड़ी 26 जून की सुबह गोरखपुर से होकर सोनाली बॉर्डर पर इंडिया टीम में शामिल होंगे। चयनित खिलाड़ियों में आध्या सिंह, आयुषी रावत, आदर्श मौर्य, रिद्धि गुप्ता, श्रेयांश राय, अविरल भट्ट, अध्यात्म भट्ट हैं। अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक श्री साहू ने बताया कि 27 से 30 जून तक होने वाले ताइक्वांडो चैंपियनशिप में निश्चित ये खिलाड़ी परिवार, क्षेत्र एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां