जौनपुर – डीएम की अध्यक्षता में जिला सतर्कता समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर 28 जून – जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागीय महत्वपूर्ण बिन्दुओं यथा- प्रचलित राशनकार्डो में आधार सीडिंग की प्रगति, पात्रता सूची में सम्मिलित नये लाभार्थियो की स्थिति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यो की स्थिति, निलम्बित/रिक्त दुकानों की स्थिति, आई0जी0आर0एस0/जनसूचना की स्थिति, सिंगल स्टेज डिलीवरी के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, माडल शॉप के निर्माण की प्रगति, एम0डी0एम0/आई0सी0डी0एस0 खाद्यान्न वितरण की स्थिति की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीडिंग हेतु अवशेष कार्डों/यूनिटों में शत् प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने, मॉडल शॉप निर्माण हेतु नये शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि भूमि का चिन्हांकन कराये जाने के लिये खण्ड विकास अधिकारी को अपने स्तर से निर्देशित करना सुनिश्चित करें। सिंगल स्टेज अन्तर्गत परिवहन ठेकेदारों को निर्देशित किया गया कि जिन उचित दर दुकानों तक भारी वाहन नहीं पहुँच पा रहे हैं वहा छोटे वाहन अनिवार्य रूप से लगाना सुनिश्चित करें। जनपद के समस्त ऑयल विक्रय प्रबन्धकों एवं जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद के समस्त पेट्रोल पम्पों पर कार्यरत कार्मिकों एवं अन्त्योदय/बी0पी0एल0 कार्डधारकों का प्रधानमन्त्री जनधन अन्तर्गत खाता खुलवाते हुए उन्हें प्रधानमन्त्री जीवन ज्योति योजना एवं प्रधानमन्त्री जनसुरक्षा योजना से लाभान्वित कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने दिये गये उक्त निर्देशों के अनुपालन को क्रियान्वित कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आश्वस्त किये जाने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, एरिया विक्रय प्रबन्धक आई0ओ0सी0एल0, बी0पी0सी0एल0, एच0पी0सी0एल0, समस्त परिवहन ठेकेदार/प्रतिनिधि, उचित दर विक्रेता संघ के अध्यक्ष/ सदस्यगण, गंगा प्रसाद सिंह एवं शिवशंकर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न