राज्य मंत्री की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग व सेतुओ के निर्माण हेतु बैठक संपन्न

जौनपुर, –प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव की अध्यक्षता -व सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विधायक जगदीशनारायण राय की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग में मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक मे जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित परियोजनाओं को जनपद एवं विधानसभा की प्राथमिकता को दृष्टिगत रखते हुए मार्गों, सेतुओं, सड़क सुरक्षा एवं क्षतिग्रस्त मार्गों/सेतुओं के विशेष मरम्मत के कार्यों पर विधानसभावार चर्चा की गयी। जनप्रतिनिधियों के सुझाव/प्रस्ताव प्राप्त किये गये। इस दौरान मार्गो के चौडीकरण/सुदढीकरण योजना, मुख्यमंत्री ग्राम योजना, कृषि विपणन योजना, लघु सेतु, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय योजना, अन्तर्राज्यीय/अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गो का चौडीकरण एवं सुदढीकरण गेट निर्माण, धर्माथ योजना, रेल उपरिगामी सेतु आदि पर विस्तार से चर्चा हुयी।

  राज्यमंत्री  ने अधीक्षण अभिंयता को निर्देश दिया कि जनपद की सभी सड़के बरसात के पहले गडढामुक्त हो जाएं। इसके साथ ही जहां पर सड़के खराब हो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री  के द्वारा सड़कों के सन्दर्भ में जितने भी निर्देश दिये गये है उसका शत प्रतिशत पालन कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होने निर्देश दिया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों की पृथक बैठक आयोजित की जाए।  

सोंधी से खुटहन, छुन्छा से करन्जाकला, मछलीशहर से बरईपार होते हुए तेजीबाजार मार्गो सहित अन्य मार्गों को ठीक कराने के निर्देश दिये गये।

   जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने कहा कि जितने भी प्रस्ताव  जनप्रतिनिधियो के द्वारा दिये गये है उनको शत प्रतिशत सम्मिलित कराते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि सभी अधिकारी 01 सप्ताह में सड़को को गडढा मुक्त करने का कार्य करेंगे इसके साथ ही अधीक्षण अभिंयता को निर्देशित किया खराब सड़कों के पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी नामित करे, जिलाधिकारी व  मुख्य विकास अधिकारी स्वयं सबसे खराब सड़कों का निरीक्षण करेंगे और सम्बन्धित अधिशासी अभियंता,जेई,एई का तब तक वेतन नही निकलेगा जब तक सभी सड़के गडढा मुक्त नही हो जाती है। 
 जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि  जनप्रतिनिधियों के पत्रों का सम्यक उत्तर देे। 






    इस अवसर पर विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय - विधायक रमेश सिंह, मड़ियांहु डा0 आर के पटेल, मल्हनी लकी यादव, मुगराबादशाहपुर पंकज पटेल, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अधीक्षण अभियंता पी0 डब्ल्यू0 डी0 सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
                                
  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न