डीएम ने जलजीवन मिशन कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण. भारी खामियां, देख जिम्मेदारों को लगाई कडी फटकार.

जौनपुर मे जनजीवन मिशन योजना क्रियान्वयन राम भरोसे, सरकार के सपनो पर पानी फेर रहे जिम्मेदार,जनता में आक्रोश,

जौनपुर— जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा मरगुपुर में जल जीवन मिशन कार्य का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य किया जा रहा था लेकिन कार्य की प्रगति अत्यंत धीमी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि स्वयं परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करें और परियोजना के शीघ्र संचालन हेतु यथोचित कार्रवाई करें ।
जिलाधिकारी के द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल बसारतपुर, विकासखंड बक्शा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा गोवंशो को दिए जाने वाले हरे चारे , उनके स्वास्थ्य की जांच, रख रखाव आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। भूसा गोदाम में पर्याप्त मात्रा में भूसा पाया गया।

जिलाधिकारी ने गो वंशो के लिए बोई गई नेपियर घास के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि नेपियर घास का प्रबंधन उचित ढंग से किया जाए जिससे गोवंशो को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध रहे।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, थाना प्रभारी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां