सरकार से नाराज पेंशनर्स 15 जुलाई को प्रदर्शन करके सौपेंगे ज्ञापन


जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी जनपद मे विगत 22 अप्रैल को पेंशनर्स के मांगों से सम्बन्धित धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार एवं मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर मांगों को शीध्र निस्तारित करने का अनुरोध किया गया था।
संगठन के जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने बताया कि संगठन के प्रेषित ज्ञापन पर अभी तक कोई ठोस कदम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा नहीं उठाया गया जिसके कारण पेंशनर्स में वित्त विधेयक 2025 को लेकर गंभीर संशय की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में आगामी 15 जुलाई को प्रदेश के अन्य जनपदों की भांति कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद के पेंशनर्स बडी संख्या में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से अनुस्मारक ज्ञापन प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमन्त्री को भेजते हुये आठवें बेतन आयोग के गठन का शीघ्र भारत सरकार का राजपत्र (गजट नोटीफिकेशन) जारी करके कार्यरत अधिकारी कर्मचारी के साथ ही पेंशनर्स के टर्मस रिफरेन्स का स्पष्ट उल्लेख किया जाय जिससे आठवें वेतन आयोग से पेंशन एवं महंगाई राहत को अलग (डी लिंक) की स्थिति स्पष्ट हो सके। इस अवसर पर जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय, सम्प्रक्षेक राजाश्रय रजक, शेषनाथ सिंह, अजय सिंह, मिठाई लाल, पलकधारी, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, राम आसरे, दसरथ राम, राम अवध लाल, मंजू रानी राय आदि पेंशनर्सों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां