नाबालिग किशोरी से दुराचार के वांछित दोनों आरोपी गिरफ्तार


जफराबाद।क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक किशोरी से हुए दुराचार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात हो 19 मई 2025 की रात को घर से शौच के लिए घर के पीछे गयी एक 15 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने दबोच लिया।उसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया तथा दूसरे युवक ने उसका विडीओ बनाया था।उसके बाद किशोरी को धमकी दिया कि अगर वह बुलाने पर नही आयी तो ऊक्त वीडियो वायरल कर दूंगा।किशोरी काफी डर गई।परिजनों ने समझाबुझाकर जब पूछा तो किशोरी ने सारी घटना बता दिया।घटना के एक महीने 12 दिन बाद एक जुलाई को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया।थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को सूचना मिली कि ऊक्त घटना के दोनो आरोपी ऊक्त स्थान पर मौजूद हैं।थानाप्रभारी तत्काल एस आई अनिल कुमार यादव,विपुल राय, तेजबहादुर सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग है तथा दूसरा अवनींद्र यादव उर्फ सोनू पुत्र अमरनाथ यादव है।इन दोनों के ऊपर धारा 65(1)351(3)बीएनएस व 3/4(2)पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह