किसानों को नवीनतम पद्धति की दी जा रही जानकारी- जिला उद्यान अधिकारी

विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं और गतिविधियां
जौनपुर 03 जुलाई, 2025 (सू0वि0)- जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि बागवानी, विशेषकर आम की खेती से जुड़े किसानों को लाभान्वित करने हेतु विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों के अन्तर्गत किसान को नवीनतम बागवानी तकनीकों का उपयोग करने, आम के पौधों का स्वास्थ्य और विकास, सिंचाई और पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण उपायों का अनुपालन, किसानों द्वारा अपनाई जा रही उन्नत कृषि पद्धतियाँ आदि की जानकारी दी जाती है।
              इसके साथ ही रोगग्रस्त पौधों की पहचान और उनकी रोकथाम हेतु सलाह, जैविक और रासायनिक कीटनाशकों/कवकनाशकों के उचित उपयोग पर मार्गदर्शन, आवश्यकतानुसार फील्ड प्रदर्शन और व्यावहारिक प्रशिक्षण, नवीनतम शोध के आधार पर रोगों के प्रबंधन की जानकारी हेतु विभागीय विशेषज्ञ किसानों को जानकारी देने के साथ ही प्रभावी समाधान प्रदान करते है। साथ ही समय-समय पर बागवानी से लाभान्वित आम के किसानों का सघन निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान या किसानों द्वारा सूचित किए जाने पर, आम की फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों की पहचान की जाती है।


           किसान दिवस में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत विभिन्न घटकों पर सब्सिडी, नवीनतम बागवानी तकनीकों का प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री की उपलब्धता, बागवानी उत्पादों के विपणन में सहायता, ड्रिप सिंचाई, शेड नेट, पॉलीहाउस आदि के लिए प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी जाती है। किसान गोष्ठियों के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना एवं उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 का प्रचार-प्रसार किया जाता है।  
              किसान बन्धु विभागीय योजनाओं के जानकारी के लिए हेल्प-लाइन निम्न मो0नं0 पर सम्पर्क कर सकतें है- राजकुमार सिंह-8840121592, सत्यभान सिंह-7007284234।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां