जीरो पॉवर्टी अंतर्गत कैंप आयोजित कर श्रमिकों का बनाया जा रहा श्रम कार्ड

जौनपुर 06 जुलाई 2025 (सू०वि०)- सहायक श्रम आयुक्त ने अवगत कराया है कि जीरो पावर्टी-उत्तर प्रदेश अभियान के संबंध में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुपालन में 01 जुलाई 2025 से जनपद के समस्त 21 विकासखंडों में चिन्हित निर्धनतम परिवार के सदस्यों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत श्रम कार्ड बनवाये जाने हेतु विशेष पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जनपद जौनपुर में चिन्हित कुल 35387 निर्धनतम परिवारों सापेक्ष कैम्प के माध्यम से 05 जुलाई 2025 तक कुल 6082 निर्धनतम परिवार के सदस्यों का उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकरण कराया जा चुका है। पंजीकरण शिविर आगामी कार्यदिवसों में भी सतत जारी रहेगा।
उन्होंने जनपद के समस्त चिन्हित निर्धनतम परिवार के ऐसे सदस्य जो निर्माण श्रमिक की श्रेणी से आवर्त हो रहे है, से अपील है कि वह किसी भी कार्यदिवस में अपने नजदीकी विकासखंड में आयोजित कैम्प अथवा नजदीकी सहज जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते है। पंजीकरण हेतु श्रमिक का आधार कार्ड, नॉमिनी का आधार कार्ड, श्रमिक का बैंक पासबुक, श्रमिक का आधार से लिंक मोबाईल नम्बर, पूरा पता-ग्राम, पोस्ट, ब्लाक, थाना, तहसील, जनपद पिन कोड, श्रमिक के माता का नाम, श्रमिक की शैक्षिक योग्यता का विवरण होना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती