जनपदस्तरीय वृहद रोजगार मेला 14 को


जौनपुर। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीश पाल ने बताया कि जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 14 जुलाई को राजकीय आई0टी0आई0 शाहगंज में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, आई0टी0आई0 एवं सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। मेला में लगभग 20 से अधिक विभिन्न सेक्टरों की नेशनल/मल्टीनेशनल कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जो 8वीं/10वीं/12वीं पास से लेकर उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0 से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करेंगी। 14 जुलाई को मेला में जनपद के बेरोजगार युवक/युवतियां अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेज (बायो डाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र ) का दो प्रति लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह