स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में नपं जफराबाद ने पाया दूसरा स्थान



सफाई मित्रों के अथक प्रयास से आया यह परिणाम: उम्मे रहिला
जफराबाद, जौनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण नगरीय 2024 की रैंकिंग में जनपद में नगर पंचायत जफराबाद ने बेहतर साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण आदि के लिये दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 नगरीय रैंकिंग में जनपद के 12 निकाय में नगर पंचायत जफराबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण आदि व्यवस्थाओं की देख—रेख खुद लगातार चेयरमैन उम्मे रहिला और चेयरमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज खान द्वारा किया जाता है।

चेयरमैन ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में नियमित सफाईकर्मियों के कार्यों की निगरानी करने से यह बेहतर रैंकिंग प्राप्त हुआ है। इस बेहतर रैंकिंग के बाद नगर पंचायत की चेयरमैन उम्मे रहिला पत्नी डा. सरफराज खान ने अपने कार्यालय के सभी सफाईकर्मियों और सफाई सुपरवाइजर द्वारा बेहतर सफाई व्यवस्था में सहयोग करने पर उनका उत्साहवर्धन करते हुये आभार भी जताया।

चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि प्रत्येक वार्डों में रोस्टर से सफाई की जाती है। वार्ड के लोगों की सफाई सम्बन्धित शिकायतों पर तत्काल करवाकर उसका फोटो प्राप्त किया जाता है जिससे सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहती है।

इस बाबत पूछे जाने पर अधिशासी अधिकारी विजय सिंह ने इस रैंकिंग पर अपने सभी सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जल्द ही नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह