डीएम की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह मनाने हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न,जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश-

जौनपुर— जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह मनाए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक शनिवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि 16 से 22 जुलाई 2025 तक भूजल सप्ताह मनाया जाना है, इस वर्ष इसकी थीम है “जल सुरक्षित तो कल
सुरक्षित”।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्धि एवं गिरते भूजल स्तर तथा उसपर आसन्न संकट के दृष्टिगत जनसामान्य में इसके संचयन, संरक्षण तथा विवेक युक्त उपयोग व विकास तथा संतुलित दोहन के प्रति अधिक से अधिक जनजागरूकता की दृष्टि से प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इसके लिए भूजल जन जागरूकता अभियान चलाया जाए, जो विभिन्न शिक्षण संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, तहसील, विकास खंड स्तर पर भी होना चाहिए। इस अभियान में लोगों को व्यक्तिगत रूप से एक-एक बूंद जल के संरक्षण हेतु सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पौधरोपण का वर्षा जल के संचयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए अपने आसपास अधिक से अधिक पौधरोपण अवश्य करें।
जिलाधिकारी ने जल संरक्षण हेतु उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारीगण को शपथ भी दिलाई।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, नलकूप खंड, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां