जौनपुर नगर क्षेत्र में बिना मान्यता के दो विद्यालय बंद, बीएसए ने दी सख्त चेतावनी

                 

जौनपुर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के निर्देश के क्रम में नगर क्षेत्र में संचालित बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर शिक्षा अधिकारी द्वारा ए.के. पब्लिक स्कूल, रुहट्टा एवं पान दरिबे में संचालित एक नाम विहीन विद्यालय को मौके पर नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया गया।

     इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि “जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जनपद में बिना मान्यता संचालित किसी भी विद्यालय को बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर बंद कराया जाएगा तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।“

बीएसए ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही भेजें, जिससे बच्चों के भविष्य से कोई समझौता न हो।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित पाए गए, तो उनके विरुद्ध भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।


                           ——-

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न