मचान विधि से करें कद्दूवर्गीय सब्जियों की खेती, पाएं बेहतर उत्पादन और गुणवत्ता       

जौनपुर –  जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि वर्तमान मानसूनी मौसम में जनपद जौनपुर के किसानों के लिए कद्दूवर्गीय सब्जियों (करेला, नेनुआ, लौकी, खीरा आदि) की खेती में मचान विधि का प्रयोग अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। जिसके दृष्टिगत उद्यान विभाग द्वारा प्रथम बार मचान विधि से सब्जी की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मिशन योजनानतर्गत इसे सम्मिलित किया गया है।

जनपद को 40 हे0 लक्ष्य (30 हे0 सामान्य व 10 हे0 अनु0 जाति के कृषकों के लिए) आवंटित है। जिला उद्यान अधिकारी, जौनपुर, डॉ. सीमा सिंह राणा ने किसानों से अपील की है कि वे इस विधि को अपनाकर न केवल अपनी उपज में वृद्धि कर सकते है, बल्कि उससे गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी। डॉ. राणा ने बताया कि बारिश के मौसम में, खासकर कद्दूवर्गीय सब्जियों में, पानी की अधिकता के कारण फसल खराब होने और फलों के सड़ने की समस्या आम हो जाती है। जब पौधे जमीन पर फैले होते हैं, तो फलों का सीधा संपर्क मिट्टी और अधिक नमी से होता है, जिससे वे गलने लगते हैं और भारी नुकसान होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए मचान विधि एक प्रभावी समाधान है। मचान तैयार करने के लिए खेत में बांस के टुकड़ों को गाड़कर उन पर लकड़ियों या सूखी टहनियों को बांधा जाता है, जिस पर सब्जियों के पौधे चढ़ा दिए जाते हैं। मचान पर चढ़ाने से फल मिट्टी के संपर्क में नहीं आते, जिससे उनके सड़ने का खतरा समाप्त हो जाता है।


                 इसके अतिरिक्त इस विधि से फलों को पर्याप्त हवा और धूप मिलती है, जिससे उनकी गुणवत्ता और आकार बेहतर होता है। डॉ. सीमा सिंह राणा ने जोर दिया कि थोड़ी सी सावधानी और मचान विधि का उपयोग करके किसान वर्षा ऋतु में भी कद्दूवर्गीय सब्जियों से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे इस वैज्ञानिक विधि को अपनाएं और अपनी फसल को सुरक्षित व लाभकारी बनाएं।

इस पर लागत का 50 प्रतिशत तक का अनुदान देय है। योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। कृषको से अपील है। कि वे http://dbt.uphorticulture.in/ पोर्टल पर पंजीयन कराये अथवा अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मे संपर्क करे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां