गहना सफाई के बहाने चेन लेकर बाइक सवार फरार


जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना अन्तर्गत पचहटियां मोहल्ला में बाइक सवार दो युवक गहना साफ करने के बहाने महिला का सोने का चेन लेकर फरार हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज राय पचहटियां में सपरिवार रहते हैं जिन्होंने बताया कि दो युवक होंडा साइन बाइक से मंगलवार देर शाम मेरे घर पर आये। गेट खोलकर अंदर घुस गये तथा मेरे पुत्र से कहा कि गहनों की सफाई हम लोग करते हैं। मेरे पुत्र ने अपने हाथ का ब्रेसलेट निकालकर दे दिया तो दोनों युवाओं ने सफाई करके उसे लौटा दिया। इसके बाद और गहनों की सफाई की मांग किया। मेरी पत्नी नीतू ने तब 10 ग्राम सोने की चेन लाकर सफाई करने के लिये दे दिया तो दोनों युवकों में कटोरा में पानी और हल्दी मंगाया। हल्दी को पानी में घोल दिया और सोने की चेन आंख में धूल झुकते हुये अपने पास छिपा लिया। थोड़ी देर बाद साफ सफाई करने का नाटक किया। फिर कटोरे वाला पानी लौटाते हुये कहा कि अंदर जाकर गिराकर अन्दर चैन ले लो। घर में अन्दर जाते ही दोनों युवक बाइक से तुरंत फरार हो गये। शीतला चौकिया चौकी प्रभारी ईश चन्द्र यादव ने कहा कि गहनों की साफ—सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुये घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
003

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न