20 दिन में तीसरी बार फूंका ट्रांसफार्मर, चार गांवों में छाया अंधेरा


ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन करके उठायी क्षमता बढ़ाने की मांग

धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के गोपालापुर गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 20 दिनों में तीसरी बार फुंक गया है। इससे गोपालापुर, याकूब चौकिया, मुस्तफाबाद और महरूपुर गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को ट्रांसफार्मर स्थल पर प्रदर्शन कर ऊर्जा विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी।


प्रदर्शनकारियों में शामिल अभिषेक तिवारी, शैलेंद्र सिंह (प्रधान प्रतिनिधि), राम भवन यादव, यदुनाथ पाल, हिमांशु आदि ने कहा कि इस ट्रांसफार्मर से 4 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है जबकि ट्रांसफार्मर की क्षमता महज 100 केवीए है। क्षमता से ढाई गुना अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार फुंक जा रहा है।


ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की उपेक्षा के चलते उन्हें हर बार चंदा इकट्ठा करके वर्कशाप से स्वयं ट्रांसफार्मर लाना पड़ता है लेकिन अत्यधिक लोड के चलते वह भी दो-तीन दिन में जल जा रहा है।

परिणामस्वरूप बीते 20 दिनों से चारों गांवों में न बच्चों की पढ़ाई हो पा रही है और न ही धान की रोपाई। मोबाइल चार्ज तक नहीं हो पा रहा और रात में गर्मी-उमस के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही।


स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे धरना प्रदर्शन तेज करेंगे। ग्रामीणों ने मांग किया कि या ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाय या चारों गांवों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप अलग-अलग ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराये जायं, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से निजात मिल सके।
001

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न