द ग्रेट खली व पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने जौनपुर फिटनेस जिम का किया उद्घाटन

24 घण्टे में से एक घण्टे अपनी सेहत लिए दें: खली
स्वस्थ शरीर रहेगा तो मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे: धनंजय सिंह



जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहा स्थित उत्सव मोटल में जौनपुर फिटनेस जिम का उद्घाटन पहलवान व अभिनेता द ग्रेट खली, पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान फिटनेस कम्पटीशन का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर द ग्रेट खली ने कहा कि ​जौनपुर फिटनेस जिम के उद्घाटन अवसर पर जौनपुर आया, बहुत अच्छा लगा। यहां के नौजवानों में बड़ा जोश है। जिम नौजवानों को गलत व नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें अच्छी सेहत प्रदान करती है। उन्होंने नौजवानों को बताया कि 24 घण्टे में से एक घण्टा अपनी सेहत लिए दें ताकि आप लोग फिट रह सकें। इस दौरान खली ने जिम के अधिष्ठाता आशुतोष सिंह व राहुल सिंह को बधाई देते हुए जिम की प्रशंसा की। वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि यूथ को अखाड़ों में, व्यायामशाला में, जिम में, जहां भी अवसर पर मिले व्यायाम करना चाहिए।

युवाओं को जिम का भरपूर लाभ लेना चाहिए। स्वस्थ शरीर रहेगा तो मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। जिस देश का नौजवान स्वस्थ होता है, वह देश मजबूत होता है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने कहा कि यह जिम अच्छे तरीके से बनाया गया है, जनपद के युवाओं को इसका लाभ लेना चाहिये। जिम के अधिष्ठाता आशुतोष सिंह एवं राहुल सिंह ने बताया कि जौनपुर फिटनेस जिम जनपद का अत्याधुनिक सुविधाओं वाला जिम है जिसमें जिम से सम्बन्धित लगभग सभी उपकरणों की सुविधा दी गई है। हमारे यहां कार्डियो एण्ड स्ट्रेंथ, ओपन एयर क्रासफीट, योगा क्लासेस, जुम्बा क्लासेस, डांस क्लासेस, सीसीडी कॉफी मशीन, कैफेटेरिया की व्यवस्था उपलब्ध है। आये हुए सभी आगंतुकों का स्वागत राहुल सिंह व आशुतोष सिंह ने किया एवं आभार मुन्ना सिंह ने व्यक्त ​किया। इस अवसर पर उर्मिला सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, राहुल सेठ, समाजसेवी अमित सिंह बंटी, प्रीति सिंह, अवनीश सिंह, राणा सिंह, आरती सिंह, ब्लॉक प्रमुख सकलडीहा अवधेश सिंह, टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह एडवोकेट, दीपक सिंह, आलोक सिंह, अनिकेत सिंह, संजय सेठ, रमन गुप्ता, जिम ट्रेनर ​अब्दुल आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न