राष्ट्रीय शिक्षा नीति—2020 में व्यवहारिक सुधार की आवश्यकता: प्राचार्य


नयी शिक्षा नीति के 5 वर्ष पूरे होने पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कॉलेज में शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित  राष्ट्रीय शिक्षा नीति—2020 के 5 वर्ष व्यवहारिक चुनौतियां एवं नीतिगत सुझाव पर आयोजित द्विदिवसीय शैक्षिक विमर्श का प्रारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बहुत सी व्यावहारिक चुनौतियां हैं जिसका निदान आवश्यक है।


इसी क्रम में मुख्य वक्ता समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा तर्कपूर्ण ही नहीं, वरन सांस्कारिक भी होना अत्यधिक आवश्यक है। शिक्षा ही एक ऐसा धन है जो कई पीढ़ियों तक स्थानांरित किया जा सकता है। विभिन्न उदाहरणों द्वारा बहुत ही तथ्यपूर्ण विचारों को शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुषमा सिंह ने कहा कि वर्तमान में कुछ विषयों में अत्यधिक छात्रों की संख्या होने के कारण गुणवत्तापूर्ण पूर्ण शिक्षा देने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है।

प्रो. सुधांशु सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में सुधार करके अपेक्षित उद्देश्यों की पूर्ति की जा सकती है। प्रो. अजय दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति जिन उद्देश्यों को लेकर प्रारंभ की गई है, उन पर सभी को ध्यान देना आवश्यक है।


संगोष्ठी को प्रो. रीता सिंह, प्रो. श्रद्धा सिंह, डॉ अरविंद सिंह, डॉ प्रशांत पांडेय, डॉ सुलेखा सिंह, डॉ गीता सिंह, डॉ सीमांत राय, डॉ वैभव सिंह ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ वैभव सिंह ने किया।

अन्त में डॉ अरविंद सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
005

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न