सावन के अंतिम सोमवार पर मैहर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब


जौनपुर। सावन माह का चौथा और अंतिम सोमवार माँ शारदा शक्तिपीठ स्थित मैहर मंदिर के प्राचीन शिवालय में विशेष आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से लगातार बारिश के बावजूद शिव भक्तों का उत्साह देखने लायक था। भारी भीड़ के बीच पूरा देवालय “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और शिवमय वातावरण में श्रद्धालु घंटों कतार में लगे रहे। नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग के दर्शन और पूजन के लिये भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर दूध, जल, बेल पत्र, भांग, धतूरा, शहद और पुष्प अर्पित करके भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। भक्तों ने व्रत-पूजन करके परिवार के कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना किया। मंदिर समिति ने भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किये थे जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देखा गया कि सुबह से हो रही बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम नहीं कर पायी। भक्तजन छाता आदि लेकर बारिश में भीगते हुये भी अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गये। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये दूध, जल, धतूरा, बेल पत्र, शहद और फूल अर्पित किया। यह दृश्य भगवान के प्रति भक्तों के अटूट विश्वास और श्रद्धा को दर्शाता है। पुजारियों के अनुसार सावन का यह चौथा और अंतिम सोमवार सबसे अधिक फलदायी माना है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से भगवान भोलेनाथ भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भक्तों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि लोग इस दिन के महत्व को भली—भांति समझते हैं।
003

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां