सत्यम यादव का स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व सूरज सोनकर का बस्ती के लिये हुआ चयन


केराकत, जौनपुर। स्थानीय फुटबाल एकेडमी के जूनियर खिलाड़ी सत्यम यादव पुत्र दिनेश सिहौली का चयन स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के लिए हुआ है। साथ ही सूरज सोनकर नालापार का चयन स्पोर्ट्स हॉस्टल बस्ती के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का चयन जिला एवं मण्डल स्तर पर अच्छे खेल के आधार पर हुआ। इनको तरासने में चन्दन जी उप क्रीड़ा अधिकारी जौनपुर, मनीष निषाद, रुपेश शर्मा सीनियर, संतराम एवं प्रेम नारायण यादव का विशेष योगदान रहा। इनके चयन से केराकत फुटबाल एकेडमी सिझवारा के अध्यक्ष राजेश साहू उर्फ राजू बैडमिंटन खिलाड़ी, उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, कायम खान सभासद, पारस, वीरू यादव, मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, मास्टर सूरज प्रजापति, डा. प्रमोद यादव, रामकुमार यादव, राम यादव, सुनील यादव सहित तमाम जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने बधाई दिया। बता दें कि फुटबाल एकेडमी सिझवारा ही एकमात्र ऐसी एकेडमी है जो तमाम होनाहार खिलाड़ियों को तरासने का काम कर रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां