श्री बालाजी सरकार का भव्य श्रृंगार एवं भण्डारा सम्पन्न


जौनपुर। घाटा मेंहदीपुर श्री बालाजी सरकार (हनुमान जी) का भव्य श्रृंगार एवं भण्डारा सम्पन्न हो गया। यह आयोजन शिव कुटीर मन्दिर बलुआ घाट के प्रांगण में हुआ जहां सर्वप्रथम सुन्दर काण्ड चला जिसके बाद पुष्पांजलि के साथ आरती हुई। तत्पश्चात भण्डारा शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इस दौरान हजारों भक्तों ने जहां प्रसाद ग्रहण किया, वहीं गगनचुम्बी जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। श्री संकट मोचन बालाजी सेवा समिति के बैनर तले आयोजित उपरोक्त अनुष्ठान के बाबत बालाजी सरकार के दरबार को भव्य रूप से सजाया गया था। फल, फूल, मिष्ठान आदि के साथ सजाये गये दरबार में मत्था टेकने वालों की संख्या कम नहीं रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शुभम सेठ सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
001

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान