संतान की लम्बी आयु के लिये महिलाओं ने किया हरछठ का व्रत पूजन


चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि यानि हरछठ कान्हा के बड़े भाई और शेषावतार माने जाने वाले भगवान बलराम का विधि विधान पूजन कर महिलाओं ने संतान के सुख समृद्धि सौभाग्य की कामना की। हिंदू धर्म सनातन परंपरा के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्णपक्ष की छठवीं तिथि का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है, क्योंकि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम की जयंती और ललही छठ का पर्व मनाया गया। ललही हरछठ का व्रत संतान की लंबी और परिवार की सुख-शांति और समृद्धि धन यस वैभव की कामना लिए रखा जाता है।
शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुण्ड के बगल में भारी संख्या में पहुंची स्थानीय महिलाएं हलषष्ठी पूजन के दिन इस व्रत पूजन को विधि-विधान संकल्प करने के पश्चात जुड़ी पूजन सामग्री जैसे पलाश की टहनी, कुशा, छह प्रकार के अनाज जैसे गेंहू, चना, धान, जौ, अरहर, मक्का, मूंग, महुआ, पुष्प, फल, आदि इकट्ठा कर गणेश-गौरी, कलश आदि रखकर उनकी विधि-विधान से पूजन किया। पूजन के पूर्व फूल माला दूध मिट्टी के कुल्हड़ में महुआ पूजन सामग्री के साथ छठी माता की विधिवत कथा करती नजर आई।
पूजन के अंत में छठी माता और गणेश गौरी की आरती करके सुख-समृद्धि का आशीर्वाद की मंगलकामना की। मान्यता के अनुसार हरछठ के दिन ही शेषावतार माने जाने वाले भगवान बलराम का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर संतान सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने पर बलदाऊ पूरे साल संतान की रक्षा करते हुए सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
001

  • Related Posts

    सफलता की कहानी

    जौनपुर – प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जनपद जौनपुर के आर्थिक रूपए से कमजोर एवं आवासहीन परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी…

    Continue reading
    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    जफराबाद।क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी समाजसेवी लालजी गौतम की पौत्री अर्चना गौतम पुत्री श्यामबहादुर गौतम ने अपने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफलता की कहानी

    अर्चना ने नीट परीक्षा में लहराया परचम

    दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर की जनरल बॉडी बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम के न्यायालय के बहिष्कार का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण