जनसुनवाई में आये फरियादी को आर्थिक सहायता धनराशि देते हुए हर सम्भव मदद का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन


जौनपुर 19 अगस्त- आज जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष आये दिव्यांग फरियादी किशन कन्नौजिया निवासी तहसील सदर ग्राम जंगीपुरकला द्वारा उपस्थित होकर अपनी दिव्यांगता तथा खराब आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए मोटराइज्ड साइकिल की मांग की गयी, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पात्रता की जांच करते हुए किशन कन्नौजिया को मोटराइज्ड साइकिल उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा दिव्यांगता पेंशन के सन्दर्भ में जानकारी ली गयी, जिसपर किशन कन्नौजिया द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें दिव्यांगता पेंशन प्राप्त हो रहा है।
            किशन कन्नौजिया की खराब आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए किशन कन्नौजिया को आर्थिक सहायता धनराशि देते हुए तथा अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां