डीएम ने गोसंरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर वि०खं० मडियाहूँ का किया आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर 12 अक्टूबर 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर वि०खं० मडियाहूँ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।


गो संरक्षण केन्द्र में कुल 335 गोवंश संरक्षित पायें गये। जिलाधिकारी ने विजयदशमी के पावन पर्व पर गो संरक्षण केन्द्र में संरक्षित गोवंशो को गुड़, चना एवं केला खिलाया । गौशाला में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण हेतु हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था नही पाए जाने पर हरे चारे की व्यवस्था हेतु नैपियर घास/हरे चारे की बुवाई हेतु ग्राम प्रधान को निर्देश दिये। जिलाधिकारी के द्वारा बृहद गोसंरक्षण केन्द्र में वृक्षारोपण नही होने पर अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की गयी।

इस सम्बन्ध में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर को गोसंरक्षण केन्द्र हेतु लगभग 5-6 फीट का छायादार पौधा उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश देते हुए पौधरोपण हेतु लगभग 2 फीट का गड्‌ढा व उसमें जैविक खाद्य इत्यादि से तैयार कराकर पौधरोपण किये जाने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया।
कार्यदायी संस्था द्वारा निर्मित बृहद गोसंरक्षण केन्द्र में पशु शेड एवं भूसा गोदाम की छत टूटी पायी गयी। इसके लिए कार्यदायी संस्था को नोटिस निर्गत किये जाने हेतु मुख्य पशुचिकित्साधिकारी जौनपुर को निर्देश दिया गया। गोसंरक्षण केन्द्र में गोवंशों की टैगिंग के सम्बन्ध में उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी मड़ियाहूँ द्वारा अवगत कराया गया कि लगभग 15 नये गोवंश संरक्षित किये गये है जिनमें शीघ्र आज ही टैगिंग किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने रोष प्रकट करते हुए निर्देशित किया कि नये संरक्षित गोवंशो में टैगिंग की व्यवस्था की जाय। बृहद गोसंरक्षण केन्द्र निजामुद्दीनपुर में साफ-सफाई एवं संचालन की व्यवस्था ठीक नहीं है। ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया कि गौशाला में उक्तानुसार व्यवस्था में सुधार लाते हुए तत्काल बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कराया जाय एवं समस्त संबन्धित को उक्त का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के समय ग्राम प्रधान, प्रभारी उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी मडियाहूँ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जौनपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर तथा अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां