जौनपुर – कई वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद और आपराधिक रंजिश के कारण हुई घटना

आरोपियों के विरुद्ध की जाएगी कड़ी कार्यवाही, दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन है परिवारजन के साथ – जिलाधिकारी

*लेखपाल को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित घटना के मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नामित जौनपुर 30 अक्टूबर, 2024 – कई वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद और आपराधिक रंजिश के कारण गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के युवक अनुराग पुत्र रामजीत की मृत्यु हो गई।   घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित के परिजनों को सांत्वना दिया गया तथा आश्वासन दिया गया कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन परिवार के साथ है तथा इस परिस्थिति में न्याय दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा और आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।                                        जिलाधिकारी ने इस मार्मिक घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है  इस घटना को जिसने भी घटित किया है इसके आरोपी को कठोरतम दंड दिलाया जाएगा तथा आरोपी को उकसाने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह जमीनी विवाद वर्षों पुराना है तथा सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। इन सभी का अवलोकन करते हुए पूरे प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच हेतु अपर जिलाधिकारी वि0 एवं रा0 को नामित किया गया है  तथा 03 दिन के अंदर घटनाक्रम की जांच करते हुए  आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए जिससे दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किया जा सके। 

 जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम पर  निगरानी रखी जा रही है। उक्त प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्कालीन लेखपाल जगदीश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा तत्कालीन राजस्व राजस्व निरीक्षक मुनीलाल के खिलाफ कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। मौके पर पुलिस एवं राजस्व टीम उपस्थित है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां