अंतर्राष्ट्रीय प्रख्यात कथाकार प्रेमभूषण जी महराज जौनपुर में सुनायेगे सरस श्रीरामकथा गायन,

समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रयास से एक बार फिर आध्यात्मिकता का केंद्र बिंदु बनेगा जौनपुर शहर का बी.आर. पी. कॉलेज का मैदान
09 नवम्बर से 16 नवम्बर-24 तक होगी श्री राम कथा

जौनपुर— सरस श्रीराम कथा गायन विधा के शीर्ष व्यास भारत ही नहीं विश्व के प्रख्यात कथाकार पूज्य प्रेमभूषण जी महराज प्रथम बार इस जिले के बी.आर.पी.कॉलेज मैदान से नवम्बर महीने में अपने श्रीमुख से श्रीराम कथा रूपी गंगा बहायेगे। जनप्रिय कथाकार की सहमति की जानकारी देते हुए ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद वासियों के पुण्य लाभ की कामना से जौनपुर की दिव्य भूमि पर दूसरी बार भगवान की भव्य कथा गायन हेतु शीघ्र ही भूमि पूजन एवं तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


इस आशय की जानकारी देते हुए समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने बताया कि सेवा भारती जौनपुर काशी प्रांत के बैनर तले जनपद के विविध संगठनों, समूहों ,संस्थानों एवं जनपद वासियों के सहयोग से श्रीराम कथा 9 नवंबर 2024 से 16 नवम्बर 2024 तक होगी। कलश यात्रा के पश्चात प्रेमभूषण जी महराज सात दिवसीय श्रीराम कथा की गंगा बहायेगे।

भारत ही नहीं पूरी दुनिया में 32 वर्षो से सनातन संस्कृति के सचेतक और श्रीराम कथा अनुरागी प्रेममूर्ति प्रेमभूषण का जन्म प्रयाग में हुआ किंतु उन्होंने अपना कर्मक्षेत्र कानपुर को बनाया है।अब तक उन्होंने 1300 भजनों का गायन किया है।अनेकों भजनों की रचना के साथ ही उन्होंने आओ गाएं राम कथा घर घर में,प्रेमामृत,राम काज लगी तब अवतारा तथा कैसे जिएं हम यह जीवन जैसे ग्रंथो की रचना की है।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां