अगर संविधान बचाना हो तो भाजपा का करे सफाया- अखिलेश यादव,सपा सुप्रीमो

जौनपुर- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंन्त्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। वे आज जौनपुर संसदीय क्षेत्र-73 के मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। भाजपा का इस बार प्रदेश के 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा की उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताते हुये कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। देश की युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानकृबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। सपा सुप्रीमो ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। वहीं 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है। बोरी से हाथ चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे, उनका अकाउंट डाउन शुरू हो गया है, यह चुनाव हमारी नहीं, बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, मेरठ विधायक अतुल प्रधान,वरिष्ठ सपा नेता निजामुद्दीन अंसारी सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान