अष्टमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मैहर माता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

जौनपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब श्री माँ शारदा शक्तिपीठ मैहर माता मंदिर में उमड़ पड़ा। प्रातःकाल जैसे ही पट खुले, भक्तों ने माता के दर्शन किए और मंगला आरती में भाग लिया। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्ति मय हो गया।

प्रतिदिन की भांति मंदिर ट्रस्टी रविकांत जायसवाल ने अपनी पत्नी संग पूजा-अर्चना की। पूजारी द्वारा विधिपूर्वक देवी कलश, गौरी-गणेश और अन्य देवी-देवताओं की पूजा संपन्न कराई गई। मंदिर की परंपरा अनुसार अष्टमी के दिन नौ कन्याओं की पूजा कर उन्हें खीर-पूरी का भोग अर्पित किया गया।

दिनभर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। माता के दर्शन हेतु दूर-दराज से आए श्रद्धालु फूल, नारियल, चुनरी और प्रसाद अर्पित करते नजर आए। दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें देर रात तक जारी रहीं। पूरे मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

मंदिर समिति ने बताया कि हर वर्ष अष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा के लिए पेयजल, प्रसाद वितरण और शेड की व्यवस्था की गई थी। व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्वयंसेवकों की टीम भी लगाई गई थी।

भक्तों ने माँ शारदा के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां