असहाय वृद्ध विधवा का घर दबंगों ने तोड़ा, प्रशासन से न्याय की गुहार


जौनपुर।- जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोली गांव में दबंगों द्वारा एक असहाय वृद्ध विधवा महिला का मकान जबरन तोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रार्थिनी (80 वर्ष), जो वर्षों से उक्त मकान में निवास कर रही थीं, दबंगों की दबंगई का शिकार हो गईं। घटना के बाद पीड़िता बेघर हो गई है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।
पीड़िता के अनुसार उनके पति का कई वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनका कोई पुत्र नहीं है और वे अकेले ही जीवन यापन कर रही थीं। इलाज के लिए कुछ समय के लिए बेटी के घर जाने के दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने बिना किसी प्रशासनिक आदेश के उनके मकान में ताला तोड़कर घर में रखा सामान उठा लिया और मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
जब पीड़िता वापस लौटीं तो उनका मकान पूरी तरह टूटा हुआ था। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले जाया गया, जहां मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पीड़िता का कहना है कि वृद्धावस्था और असहाय स्थिति के कारण वह दोबारा मकान बनवाने में असमर्थ हैं। वर्तमान में उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर तहसील व थाना स्तर की संयुक्त टीम भेजकर मकान का पुनर्निर्माण कराया जाए, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा हुए नुकसान की भरपाई कराई जाए।
इस घटना ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली और कमजोर वर्गों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन पीड़िता को कब तक न्याय दिलाता है

  • Related Posts

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    जफराबाद जौनपुर- स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच…

    Continue reading
    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    चौकियां धामः बासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

    संघर्ष से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है- प्रो. समर बहादुर सिंह

    कृपाशंकर सिंह के प्रयास से श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर के विकास हेतु दो करोड़ रुपये स्वीकृत

    14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन