अहिप परिवार ने जौनपुर में किया अन्न संग्रह कार्यक्रमविभागाध्यक्ष राकेश एवं जिलाध्यक्ष अजय ने प्रयागराग पहुंचाया



जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर जनपद में मुट्ठी भर अनाज कार्यक्रम किया गया। इसके तहत विभागाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं जौनपुर जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय के अपील पर अहिप सहित इसके अनुषांगिक संगठनों के अधिकांश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अन्न संग्रह करके संगठन का मान बढ़ाया। एकत्रित समस्त अन्न नगर के गूलर घाट स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर के प्रांगण में एकत्रित किया गया जहां रामप्रीति मिश्र फलाहारी महराज विभाग अध्यक्ष राष्ट्रीय सन्त परिषद ने केसरिया ध्व​ज दिखाकर संग्रहित अन्न लदे वाहन को प्रयागराज के लिये रवाना किया। इस मौके पर श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस देश की माटी धर्म, संस्कृति, वीरों का नाम से राष्ट्र गौरवान्वित होता है, वहीं वसुधम कुटुम्बकम् के साथ ही दान करने में भी पीछे नहीं रहा। मैं पुनः जनपदवासियों सहित अपने संगठन के सभी आयामों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। विभागाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव एवं अजय पाण्डेय ने संग्रहित अन्न को प्रयागराज में बने अहिप के कार्यक्रम स्थल में पहुंचाया जहां पूरे महाकुम्भ तक आये सनातनियों के लिये भण्डारा में उपयोग होगा। इस अवसर पर कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, संतोष मिश्रा नगर उपाध्यक्ष, समिक पाण्डेय, सत्यम दुबे, अमन द्विवेदी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित