स्कूली बच्चों का प्रदर्शन साहब को लगा नागवार, पकड़ा दिया नोटिस

नगर पंचायत प्रशासन के रवैये को लेकर स्कूली छात्रों तथा मोहल्ले वासियों में आक्रोश। समस्या के निदान के बजाय नोटिस देकर मानसिक उत्पीड़न के प्रयास का आरोप।

जफराबाद (जौनपुर) नगर पंचायत के ताड़तला मोहल्ले में बीते 10 महीने से जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से काली प्रसाद इंटर कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर गंदे व बदबूदार पानी का जल जमाव बना हुआ है। स्कूली बच्चों को उक्त गंदे बदबूदार पानी से पढ़ाई लिखाई में परेशानी होती है। बीते 30 दिसंबर को स्कूली बच्चों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या के निदान के लिए मांग करते हुए प्रदर्शन किया था। नगर पंचायत प्रशासन ने बच्चों के इस मांग पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए स्कूल प्रशासन तथा अन्य मोहल्ले के प्रदर्शन करने वालों को अतिक्रमण की नोटिस पकड़ा दिया। समस्या आज भी जिंदा है। नगर पंचायत प्रशासन के संवेदनहीनता को लेकर स्कूली बच्चों तथा मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मोहल्ले के मुख्य मार्ग पर पहले से नाला बना हुआ है। उक्त नाला नगर पंचायत प्रशासन की अनदेखी की वजह से मिट्टी से पट चुका है। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मोहल्ले तथा काली प्रसाद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार गुप्ता ने नगर पंचायत प्रशासन को पिछले 10 महीना में कई बार लिखित तौर पर प्रार्थना पत्र देकर समस्या के निदान के लिए गुहार लगाया। अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं किया। बीते सप्ताह इस समस्या से परेशान स्कूली बच्चों ने तथा मोहल्ले वासियों ने प्रदर्शन किया था। मामले में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह ने दो दिनों में समस्या के निस्तारण के लिए आश्वासन दिया था। स्कूली बच्चों का प्रदर्शन तथा मोहल्ले वासियों का प्रदर्शन नगर पंचायत के अधिकारियों तथा अध्यक्ष को नागवार लग गया। उन्होंने समस्या के निस्तारण के बजाय मोहल्ले वासियों तथा स्कूल प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की नोटिस पकड़ा दिया। इस संबंध में केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार ने बताया कि बिना कारण के और बिना अतिक्रमण के ही नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने हमारे स्कूल को अतिक्रमण हटाने की नोटिस दिया है यह रवैया गलत है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष मानसिक उत्पीड़न का कार्य कर रहे हैं। यह कार्य निंदनीय है। उक्त मामले में जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत किया जाएगा।
इस मामले में अधिशासी अधिकारी विजय सिंह पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने की नोटिस दी गई है। कितने लोगों की दी गई है यह याद नहीं है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न